
Maharajganj :- फ्लू टीकाकरण में धीमी प्रगति पर CMO ने अधिकारियों को दी चेतावनी
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो : जिले में 30 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों के लिए चल रहे फ्लू टीकाकरण अभियान की धीमी प्रगति पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) ने कड़ा रुख अपनाया है। 24 फरवरी 2025 से 30 मार्च 2025 तक चल रहे इस अभियान में अब तक बेहद कम लोग टीकाकरण करा सके हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
टीकाकरण में पिछड़े जिले के ब्लॉक
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जिले के सातों ब्लॉकों में किसी ने भी संतोषजनक प्रदर्शन नहीं किया। ब्लॉकवार टीकाकरण की स्थिति इस प्रकार रही:
पनियरा – 36.9%, सिसवा – 36.5%, निचलौल - 42.5%,फरेंदा – 43.1% ,लक्ष्मीपुर – 43.1%, बृजमनगंज – 44% (सबसे अधिक)
इन आंकड़ों से साफ है कि किसी भी ब्लॉक में 50% से अधिक टीकाकरण नहीं हो पाया, जिससे अभियान का मुख्य लक्ष्य खतरे में पड़ गया है।
CMO का अल्टीमेटम, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
CMO ने इस लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए सभी स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने निर्देश दिया है कि 30 मार्च 2025 तक टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा किया जाए, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। उन्होंने ब्लॉक अधिकारियों को लोगों को घर-घर जाकर टीकाकरण के लिए प्रेरित करने और अभियान को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की सख्त निगरानी
अब स्वास्थ्य विभाग इस अभियान की गहन निगरानी करेगा। CMO ने स्पष्ट किया है कि अगर अभियान में तेजी नहीं लाई गई, तो उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी देकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग समय रहते इस अभियान को सफल बना पाता है या नहीं।
यह भी पढ़ें : Maharajganj :- फ्लू टीकाकरण में धीमी प्रगति पर CMO ने अधिकारियों को दी चेतावनी